“प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप ग्रामोद्योग को सशक्त बनाने की दिशा में प्रभावी पहल”
रायपुर छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पांडेय द्वारा दिनांक 04 जून 2025 को जिला कांकेर एवं धमतरी में स्थित बोर्ड से पंजीकृत एवं वित्तपोषित ग्रामोद्योग इकाइयों का निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के “आत्मनिर्भर भारत” अभियान एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी की “सशक्त…




















