प्रदेश रूचि

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मिशन छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री साय समेत पूरी सरकार ने किया जोरदार स्वागत

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर शुक्रवार को राजधानी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनकी अगुवानी की। इस दौरान विमानतल पर प्रदेश सरकार के दिग्गजों का जमावड़ा रहा, जिन्होंने गृह मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

विमानतल पर शाह के स्वागत के लिए मुख्यमंत्री साय के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव समेत पूरी कैबिनेट मौजूद रही। वित्त मंत्री ओपी चौधरी, कृषि मंत्री राम विचार नेताम, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल और रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने भी उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव विकास शील और पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम सहित राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे।

अपने इस महत्वपूर्ण दौरे के अगले दिन, 4 अक्टूबर को, केंद्रीय गृह मंत्री शाह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। वहां वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, जिसे बस्तर क्षेत्र के लिए काफी अहम माना जा रहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!