प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने किया अमित शाह का आत्मीय स्वागत — कहा, “देश अमित शाह के नेतृत्व में सुरक्षा और विकास के नए युग में प्रवेश कर चुका है

बालोद/रायपुर। विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जगदलपुर पहुंचे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का शनिवार को भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने एयरपोर्ट पर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

यशवंत जैन ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व में देश आज सुरक्षा, सुशासन और सर्वांगीण विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में अमित शाह की नीतियों ने गाँव–गाँव में नई ऊर्जा और संभावनाएँ जगाई हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नया बल मिला है।

उन्होंने आगे कहा — “अमित शाह जी का नेतृत्व भारतीय राजनीति में संगठन और नीति–निर्माण का जीवंत उदाहरण है। उनके मार्गदर्शन में भाजपा ने सेवा, समर्पण और राष्ट्रवाद को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया है।”

इस अवसर पर राज्य के शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री दयालदास बघेल सहित भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे। बस्तर एयरपोर्ट परिसर में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी केंद्रीय गृह मंत्री का जोरदार स्वागत किया और “भारत माता की जय” तथा “अमित शाह ज़िंदाबाद” के नारे लगाए।

बस्तर दशहरा में अमित शाह की मौजूदगी को लेकर पूरे बस्तर में उल्लास का माहौल है, वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं में केंद्रीय नेतृत्व के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!