5वीं केंद्रीयकृत बोर्ड परीक्षा में अव्यवस्था, गुणवत्ताविहीन प्रश्नपत्र से परीक्षार्थी परेशान
बालोद। राज्य स्तरीय केंद्रीयकृत प्राथमिक (कक्षा 5वीं) बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिका की गुणवत्ता को लेकर गंभीर अव्यवस्था सामने आई है। परीक्षार्थियों को दिए गए प्रश्नपत्र का कागज बेहद पतला और कमजोर होने के कारण कई बच्चों की कॉपियां लिखते-लिखते फट गईं। स्याही दूसरी तरफ साफ दिखाई देने से अन्य…













