प्रदेश रूचि

गैस सिलेंडर की किल्लत पर CM साय का बड़ा बयान, बोले– ईरान से दो जहाज रवाना

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों को खारिज करते हुए कहा है कि प्रदेश में गैस आपूर्ति को लेकर किसी प्रकार की समस्या नहीं है। उन्होंने बताया कि ईरान से गैस लेकर दो जहाज रवाना हो चुके हैं, जिससे आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष द्वारा गैस की कमी को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। लोगों को गुमराह करना विपक्ष की पुरानी आदत रही है और वे इसी तरह की बातें कर रहे हैं।

दरअसल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने अल्प प्रवास पर बलरामपुर पहुंचे थे। यहां उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया। इसी दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए घरेलू गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर यह बयान दिया।
इस मौके पर संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, कृषि मंत्री राम विचार नेताम सहित पार्टी के स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!