Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

संगठन मजबूती पर कांग्रेस का फोकस, बालोद में पदाधिकारियों की बैठक में बूथ गठन मिशन मोड में पूरा करने की अपील

बालोद। जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक और नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम स्थानीय राजीव भवन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए टीम भावना से काम करने और संगठन के आगामी कार्यक्रमों में अधिकतम भागीदारी निभाकर बालोद जिला संगठन व कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पद केवल सम्मान नहीं बल्कि कार्यात्मक जिम्मेदारी भी है।


मतदाता सूची का सूक्ष्म विश्लेषण करने पर जोर
गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद ने बूथ कमेटी गठन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की बात कही। उन्होंने पदाधिकारियों से मतदाता सूची का सूक्ष्म विश्लेषण करने और आगामी अप्रैल माह में होने वाले विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करने की अपील की।


जनहित के मुद्दों को दबाने का आरोप
बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने विधानसभा सत्र के दौरान राज्य सरकार पर विपक्ष के जनहित के मुद्दों को दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और घरेलू उपभोक्ताओं को पर्याप्त आपूर्ति नहीं मिलने को लेकर सरकार की आलोचना की।
उन्होंने बताया कि 17 मार्च को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम, महंगाई, बेरोजगारी और दुर्ग व बलरामपुर जिलों में अवैध अफीम खेती के विरोध में आयोजित कार्यक्रम में बालोद जिले से अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील प्रदेश प्रभारी मेहुल मारू, अय्यूब खान और आफताब आलम ने की है।


बूथ गठन अभियान मिशन मोड में पूरा करने की अपील
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व बालोद जिले के बूथ गठन प्रभारी शाहिद खान ने जानकारी दी कि ग्रामीण क्षेत्रों में बूथ और पंचायत कमेटियों तथा नगरीय निकायों में बूथ और वार्ड कमेटियों का गठन किया जाना है। प्रत्येक कमेटी 12 सदस्यीय होगी, जिसमें अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक, सामान्य वर्ग और महिलाओं का संतुलित प्रतिनिधित्व अनिवार्य रहेगा।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक बूथ पर वरिष्ठ नेताओं को BLA-2 के रूप में नियुक्त किया जाएगा। बूथ गठन अभियान की अंतिम तिथि 25 मार्च तय की गई है, जिसे समय पर पूरा करने के लिए सभी पदाधिकारियों और ब्लॉक अध्यक्षों से मिशन मोड में काम करने का आह्वान किया गया। बैठक में जिले भर से बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!