Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

बालोद में गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों के खिलाफ युवा कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध

बालोद। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को लेकर जिला युवा कांग्रेस ने आक्रामक रुख अपनाते हुए जय स्तंभ चौक बालोद में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बाला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रतीकात्मक रूप से पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि महंगाई के मौजूदा दौर में गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि आम आदमी की कमर तोड़ने जैसा है। उनका आरोप था कि बढ़ती महंगाई से मध्यम और गरीब परिवारों का घरेलू बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है और सरकार आम जनता को राहत देने में विफल साबित हो रही है।

जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बाला बोकाडे सहित पदाधिकारियों ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के बाद अब रसोई गैस भी महंगी होने से आम परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ गया है। युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष साजन पटेल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई पर नियंत्रण पाने में सरकार पूरी तरह असफल रही है, जिससे जनता त्रस्त है। वहीं महामंत्री आदित्य दुबे ने इस मुद्दे को सीधे तौर पर गृहणियों से जोड़ते हुए कहा कि बढ़ती गैस कीमतों के कारण रसोई का खर्च चलाना महिलाओं के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतें तत्काल प्रभाव से वापस नहीं ली गईं, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

इस विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम में शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष साजन पटेल, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अंचल प्रकाश साहू, वैभव शर्मा, उपाध्यक्ष दीपक सानू पाल, पार्षद सुमित शर्मा, शहर उपाध्यक्ष फैज अली, देवरी ब्लॉक अध्यक्ष नोबेल गंजीर, वैभव साहू, अनिल सोनी, अजहर तिगाला, अनिल साहू, देवेंद्र साहू, जतिन साहू, जनपद सदस्य मोहनीश पारकर, दीपक साहू, दिनेश्वर साहू, अविनाश यादव, आबिद खान, रोहित, भूपेंद्र चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेसजन और युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!