Skip to main content

प्रदेश रूचि

नए साल में जनसेवा की मिसाल: ओरमा की सरपंच ने मानदेय से कराया इलाज

बालोद। जिला मुख्यालय से लगभग 5 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत ओरमा में नववर्ष की शुरुआत एक संवेदनशील और प्रेरणादायी पहल के साथ हुई। ग्राम पंचायत ओरमा की सरपंच मंजूलता परस साहू ने अपने मानदेय की राशि से जरूरतमंद महिला के इलाज में सहयोग कर जनसेवा की अनूठी मिसाल पेश की। सरपंच मंजूलता परस साहू ने…

Read More

नववर्ष पर कलेक्टर का भरोसा: अधिकारी-कर्मचारियों की मेहनत से आगे बढ़ रहा बालोद

अधिकारी–कर्मचारियों की मेहनत से नई ऊँचाइयों पर पहुँचा बालोद : कलेक्टर नववर्ष पर संयुक्त जिला कार्यालय में सद्भावना बैठक, कर्मयोग और सकारात्मक सोच पर दिया ज़ोर बालोद,।नववर्ष 2026 के अवसर पर संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित सद्भावना बैठक में कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने जिले के अधिकारी-कर्मचारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर…

Read More

जिला अस्पताल में ‘कैफे मिलेटेरिया’ की शुरुआत, 50 रुपये में मिलेगा सेहतमंद मिलेट भोजन

बालोद | जिला अस्पताल परिसर में अब स्वास्थ्य और पोषण का नया विकल्प उपलब्ध है। यहां कैफे मिलेटेरिया का शुभारंभ किया गया, जहां मरीजों, उनके परिजनों और आम नागरिकों को किफायती दर पर पौष्टिक मिलेट आधारित भोजन मिलेगा। उद्घाटन अवसर पर कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने फीता काटकर कैफे का शुभारंभ किया और इसके संचालन…

Read More

बालोद में सड़क सुरक्षा माह 2026 का आगाज़, हेलमेट रैली और जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

बालोद। सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय में गुरुवार को यातायात कार्यालय के समीप यातायात सड़क सुरक्षा माह 2026 का विधिवत शुभारंभ किया गया। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार यह अभियान 01 से 31 जनवरी तक जिलेभर में आयोजित किया जाएगा। सड़क सुरक्षा माह…

Read More

नए साल की सुबह हड़कंप: बालोद में खेत के बीच मिला आरक्षक का शव

बालोद । साल के पहले ही दिन बालोद जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत टेकापार गांव के पास खेत में एक पुलिस आरक्षक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान रिकेश पटेल के रूप में हुई है, जो मानपुर–मोहला जिले के पुलिस विभाग में…

Read More

नववर्ष 2026 की पहली सुबह आस्था के नाम, गंगा मैया और सिया देवी में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

बालोद।नववर्ष 2026 की पहली सुबह जिले में आस्था, उल्लास और उमंग के रंगों से सराबोर रही। सुख, समृद्धि, वैभव और स्वस्थ जीवन की मंगलकामना के साथ श्रद्धालुओं ने सुबह-सुबह मंदिरों का रुख किया। कड़ाके की ठंड भी श्रद्धा के आगे फीकी पड़ गई। नए साल के स्वागत में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने…

Read More

लघु वनोपज संग्राहकों के हित में कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले यज्ञदत्त शर्मा ने मुख्यमंत्री का जताया आभार, बताया आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम

रायपुर/बालोद।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य के लगभग 13 लाख तेंदूपत्ता एवं लघु वनोपज संग्राहक परिवारों के हित में लिए गए निर्णयों को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया सामने आई है। लघु वनोपज संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा ने इन फैसलों को वनांचल क्षेत्र के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा…

Read More

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: तेंदूपत्ता 5500, मिलिंग प्रोत्साहन दोगुना, ऑटो एक्सपो में 50% रोड टैक्स छूट, पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू

मंत्रिपरिषद के फैसले तेंदूपत्ता, मिलिंग, उद्योग, वाहन कर और पुलिस व्यवस्था से जुड़े अहम निर्णय रायपुर, ।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों से 5,500 रुपये प्रति मानक बोरा की दर…

Read More

बालोद पुलिस की कार्रवाई: लाटाबोड में 99 पौवा देशी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार — बस स्टैंड के पास खुलेआम चल रही बिक्री पर सवाल

बालोद। पुलिस विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सोमवार को ग्राम लाटाबोड में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने निर्माणाधीन मकान की तलाशी लेकर 99 पौवा देशी प्लेन शराब जब्त की और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि…

Read More

विद्युत दुर्घटना में मृत पशुओं के मालिकों को मिला मुआवजा, कलेक्टर ने सौंपे चेक

बालोद।कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने सोमवार को संयुक्त जिला कार्यालय स्थित अपने कक्ष में विद्युत दुर्घटना में मृत पशुओं के मालिकों को मुआवजा राशि के चेक वितरित किए। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर वितरण कंपनी लिमिटेड, बालोद के कार्यपालन अभियंता ने जानकारी दी कि 18 मई 2025 को बालोद विकासखंड के ग्राम लाटाबोड में विचरण के दौरान…

Read More
error: Content is protected !!