प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

बस में सवार होकर पहुँचा पूरा प्रशासन, तांदुला नदी में बोरी बंधान कर दिया जल संरक्षण का संदेश

बालोद,।जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में बालोद जिला प्रशासन ने सोमवार को अनोखी पहल की। डौण्डी विकासखंड के वनांचल ग्राम ठेमाबुजुर्ग में तांदुला नदी पर चल रहे नीर चेतना अभियान के तहत बोरी बंधान कार्य में कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के नेतृत्व में जिला स्तरीय अधिकारी खुद मैदान में उतरे और श्रमदान कर ग्रामीणों के साथ कंधे से कंधा मिलाया।
इस पहल की खास बात यह रही कि कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, संयुक्त कलेक्टर मधुहर्ष, डिप्टी कलेक्टर प्राची ठाकुर सहित सभी अधिकारी एक साथ बस में सवार होकर ठेमाबुजुर्ग पहुँचे। प्रशासनिक टीम का सामूहिक रूप से गाँव पहुँचना अपने आप में जनसंदेश था—जल संरक्षण केवल सरकारी योजना नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी है।


तांदुला नदी में चल रहे बोरी बंधान कार्य में अधिकारियों ने स्वयं बोरी उठाई, श्रमदान किया और ग्रामीणों के साथ मिलकर जल संवर्धन के इस प्रयास को गति दी। जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ पैदल चलते हुए उन्होंने यह संदेश भी दिया कि पानी बचाने की लड़ाई में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है।
कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक टीम ने ग्राम के दंतेश्वरी मंदिर पहुँचकर पूजा-अर्चना की और जिले की सुख-समृद्धि व सर्वांगीण विकास की कामना की। मंदिर परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता अभियान में भी भागीदारी निभाई गई।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को स्वच्छता के प्रति सजग रहने और हर वर्ष 100 घंटे—यानी हर सप्ताह दो घंटे—श्रमदान कर स्वच्छता अभियान से जुड़ने की शपथ दिलाई गई।


ग्राम ठेमाबुजुर्ग में प्रशासन और ग्रामीणों की संयुक्त पहल ने यह स्पष्ट कर दिया कि जब शासन और समाज साथ आते हैं, तो नदी भी संवरती है और संदेश भी दूर तक जाता है। नीर चेतना अभियान अब केवल योजना नहीं, बल्कि जनभागीदारी की मिसाल बनता दिखाई दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!