Skip to main content

प्रदेश रूचि

अघोषित बिजली कटौती और बढ़े बिलों पर कांग्रेस का हमला, बालोद से रायपुर तक विरोध तेज “जनता को न पूरी बिजली मिल रही, न राहत” — प्रदेशभर में आंदोलन की चेतावनी

बालोद/रायपुर। प्रदेश में जारी अघोषित बिजली कटौती, लो वोल्टेज और बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। एक ओर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रायपुर से सरकार की बिजली व्यवस्था को पूरी तरह विफल बताया, वहीं बालोद में कांग्रेस पार्षदों, युवा कांग्रेस और शहर कांग्रेस कमेटी ने विद्युत…

Read More

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 पर दिल्ली में राष्ट्रीय मंथन, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने साझा किए छत्तीसगढ़ मॉडल, वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन और डम्पसाइट समाधान के सफल क्रियान्वयन के अनुभव

नई दिल्ली। देशभर में स्वच्छता और वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन को नई दिशा देने के उद्देश्य से नई दिल्ली के विज्ञान भवन में स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 की दो दिवसीय राष्ट्रीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आयोजित इस राष्ट्रीय सम्मेलन में विभिन्न राज्यों के उपमुख्यमंत्री,…

Read More

एक्के नंबर… और भरोसे की नई दस्तक हाईटेक डायल-112 से बदलेगी बालोद की आपात सुरक्षा व्यवस्था

बालोद जिले की सड़कों पर अब केवल पुलिस की गाड़ियां नहीं दौड़ेंगी, बल्कि भरोसे, सुरक्षा और त्वरित मदद की एक नई व्यवस्था भी नजर आएगी। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी डायल-112 योजना के तहत बालोद पुलिस ने अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हाईटेक ईआरवी (Emergency Response Vehicle) वाहनों को जिले की सेवा में उतार दिया है। इन…

Read More

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में 20 मई को बालोद बंद, 350 से अधिक मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद

बालोद। ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में अब ऑफलाइन दवा विक्रेताओं ने खुलकर मोर्चा खोल दिया है। छत्तीसगढ़ सहित बालोद जिले में 20 मई को राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद का व्यापक असर देखने को मिलेगा। जिले के करीब साढ़े तीन सौ से अधिक मेडिकल स्टोर एक दिन के लिए बंद रहेंगे। यह बंद ऑल इंडिया…

Read More

बस्तर से अमित शाह का बड़ा संदेश: “नक्सलवाद खत्म, अब विकास की निर्णायक लड़ाई”

बस्तर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए देश को नक्सलवाद से मुक्ति मिलने को “ऐतिहासिक उपलब्धि” बताया। उन्होंने कहा कि पूरा बस्तर अब नक्सलमुक्त हो चुका है और यह सुरक्षा बलों, राज्य सरकारों तथा केंद्र सरकार…

Read More

जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों पर सख्त हुईं पूजा वैभव साहू, पेयजल व्यवस्था सुधारने कई बड़े फैसले

बालोद। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट को दूर कर हर घर तक स्वच्छ और सुगम पेयजल पहुंचाने की दिशा में जिला पंचायत सदस्य पूजा वैभव साहू लगातार सक्रिय नजर आ रही हैं। इसी कड़ी में जल जतन स्थायी समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों, नवीन…

Read More

साइकिल चलाकर दफ्तर पहुंचे बिलासपुर सांसद तोखन साहू, ईंधन बचाने जनता से की अपील

नई दिल्ली। वैश्विक हालातों के बीच बढ़ते ईंधन संकट और संरक्षण अभियान को लेकर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा बिलासपुर सांसद Tokhan Sahu ने अनोखी पहल की। उन्होंने अपने आवास से संकल्प भवन तक करीब 3 किलोमीटर का सफर साइकिल से तय कर देशवासियों को ईंधन बचाने का संदेश दिया। तोखन साहू…

Read More

खरखरा जलाशय में डूबने से मजदूर की मौत मछली पालन कार्य के दौरान हादसा, बिना सुरक्षा जैकेट पानी में भेजने के आरोप

बालोद। जिले के डौंडी लोहारा थाना क्षेत्र स्थित खरखरा जलाशय में मछली पालन कार्य के दौरान एक बुजुर्ग मजदूर की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान कांकेर जिले के अन्नपूर्णा पारा निवासी सुखराम सलाम (65 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सुखराम…

Read More

बालोद में पेट्रोल-डीजल की किल्लत गहराई, कई पंपों में लगे ताले; ईंधन संकट से मची अफरा-तफरी, पेट्रोल पंपों पर लगी वाहनों की लंबी कतारें

बालोद। जिले में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई प्रभावित होने के बाद ईंधन संकट गहराने लगा है। जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को हालात चिंताजनक नजर आए। शहर के दल्ली चौक स्थित भाटिया पेट्रोल पंप पर सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, जबकि संतोष पेट्रोल पंप में “पेट्रोल-डीजल उपलब्ध…

Read More

पुलिस नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख की ठगी, परिवहन विभाग में पदस्थ कर्मचारी पर मामला दर्ज

बालोद। जिले में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस भर्ती में चयन कराने का झांसा देकर युवक से दो लाख रुपए लेने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है। मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के…

Read More
error: Content is protected !!