खेरथा कॉलेज में “मिलेट फूड फेस्टिवल 2026” का आयोजन, पारंपरिक अनाज के महत्व पर जोर
बालोद जिले के शासकीय महाविद्यालय खेरथा में मिलेट (श्री अन्न) के महत्व, पोषण उपयोगिता और इसके व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर “मिलेट फूड फेस्टिवल 2026” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, स्थानीय उद्यमियों, महिला स्व-सहायता समूहों, विद्यार्थियों और महाविद्यालय परिवार की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई।…




















