प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

गुरुर को बड़ी सौगात: संध्या अजेंद्र साहू के प्रयासों से 9.80 करोड़ के सड़क कार्य स्वीकृत

गुरुर को विकास की नई राहें: उपमुख्यमंत्री अरुण साव की स्वीकृति से 9.80 करोड़ के सड़क कार्य मंजूर

बालोद | गुरुर- गुरुर क्षेत्रवासियों के लिए विकास की बड़ी सौगात सामने आई है। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव की स्वीकृति से गुरुर ब्लॉक में सड़क और पुल-पुलिया निर्माण के लिए कुल 9 करोड़ 80 लाख रुपये के कार्यों को मंजूरी मिली है। यह उपलब्धि जनपद पंचायत गुरुर की सभापति एवं जनपद सदस्य संध्या अजेंद्र साहू के सतत प्रयासों का प्रतिफल मानी जा रही है।

बारिश के दिनों में खराब हो जाने वाली सड़कों और बाधित आवागमन से ग्रामीण लंबे समय से जूझ रहे थे। इन्हीं जमीनी समस्याओं को लेकर संध्या अजेंद्र साहू ने सितंबर माह में उपमुख्यमंत्री से भेंट कर क्षेत्र की जरूरतों को रखा था। उपमुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए शीघ्र स्वीकृति का भरोसा दिया—और आज वह भरोसा हकीकत में बदल गया।
लोक निर्माण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वीकृत कार्यों में—
सांगली से सनौद सड़क (लंबाई 3.26 किमी) के लिए 4.14 करोड़ रुपये (मुआवजा सहित),
ठेकवाडी से बोहरडीह सड़क (लंबाई 1.30 किमी) के लिए 1.48 करोड़ रुपये (मुआवजा सहित),
चूल्हापथरा से करियाटोला सड़क (लंबाई 3.10 किमी) के लिए 4.15 करोड़ रुपये की मंजूरी शामिल है।

इन निर्माण कार्यों से न केवल बारिश के मौसम में आवागमन सुगम होगा, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।


संध्या अजेंद्र साहू ने इस स्वीकृति के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय गुरुर ब्लॉक के हजारों लोगों की वर्षों पुरानी मांग का समाधान है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का भी धन्यवाद किया, जिनके करकमलों से गुंडरदेही में इन निर्माण कार्यों का भूमिपूजन संपन्न हुआ।
गुरुर ब्लॉक और बालोद जिला के लिए यह मंजूरी केवल सड़क निर्माण नहीं, बल्कि विकास की नई राहों का उद्घाटन है—जहां जनप्रतिनिधियों के प्रयास और शासन की तत्परता मिलकर क्षेत्र की तस्वीर बदलने की ओर अग्रसर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!