Skip to main content

प्रदेश रूचि

एकता, अनुशासन और सेवा का उत्सव: दुधली में पहली राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जंबूरी शुरू

रायपुर |बालोद जिले के दुधली गांव में आज इतिहास रचते हुए प्रथम राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जंबूरी का शानदार आगाज हुआ। इस राष्ट्रीय आयोजन का उद्घाटन राज्यपाल रमेन डेका ने किया। उन्होंने जंबूरी को केवल एक शिविर नहीं, बल्कि एकता, विविधता, भाईचारे और साझा लक्ष्यों का उत्सव बताया।


उद्घाटन समारोह में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जैन, मुख्य राज्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा सहित राष्ट्रीय और राज्य स्तर के पदाधिकारी तथा देशभर से आए हजारों रोवर–रेंजर मौजूद रहे।


दीप प्रज्वलन और आकाश में गुब्बारे छोड़कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जंबूरी पत्रिका और नए बैज का भी विमोचन हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने युवाओं से आह्वान किया कि वे समाज के लिए कम से कम एक सकारात्मक कार्य अवश्य करें और नेतृत्व, अनुशासन व सेवा भाव के साथ राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार आयोजित हो रही यह राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जंबूरी पूरे भारत के लिए गर्व का विषय है।


स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि स्काउट–गाइड आंदोलन युवाओं को जीवन मूल्यों, सामाजिक जिम्मेदारी और अनुशासन से जोड़ने का सशक्त मंच है। रोवर–रेंजर वे युवा हैं, जिनमें समाज, राष्ट्र और विश्व के लिए कुछ कर दिखाने का जज्बा होता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए इस आयोजन को छत्तीसगढ़ और देश के युवाओं के लिए प्रेरणादायी अवसर बताया।


स्वागत उद्बोधन में मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त डॉ. केके खण्डेलवाल ने दुधली में आयोजित इस प्रथम राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जंबूरी को ऐतिहासिक और अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। वहीं मुख्य राज्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा ने इसे छत्तीसगढ़ के स्वर्णिम अध्याय में एक और उपलब्धि करार देते हुए सभी सहयोगियों का आभार जताया।

समारोह के दौरान विभिन्न राज्यों से आए रोवर और रेंजरों ने आकर्षक मार्चपास्ट कर अतिथियों को सलामी दी। साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति की बहुरंगी झलक देखने को मिली।


उल्लेखनीय है कि इस पांच दिवसीय राष्ट्रीय जंबूरी में देश के सभी राज्यों के अलावा रेलवे, नवोदय विद्यालय सहित कुल 33 राज्यों और संस्थानों के प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। आयोजन स्थल पर स्काउट–गाइड अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिकों की उपस्थिति ने इस ऐतिहासिक आयोजन को यादगार बना

जंबूरी एवं अन्य विषयों पर खबर एवं अन्य मुद्दों पर खबर प्रकाशन के लिए नीचे दिए नंबरों पर संपर्क करसकते है

9893162815

9406208242

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!