बालोद। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा बालोद द्वारा एसटी/एससी/ओबीसी छात्रावास में युवाओं के लिए संवाद एवं संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के विचारों से अवगत कराते हुए आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्रनिर्माण में युवाओं की भूमिका को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं को सही दिशा दिखाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य के प्रति समर्पण, कड़ी मेहनत और सकारात्मक सोच को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
मुख्य वक्ता अभिन्न यादव एवं आशुतोष कौशिक ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर युवा न केवल अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं, बल्कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में भी अहम भूमिका निभा सकते हैं।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच फल एवं बिस्किट का वितरण किया गया। साथ ही शिक्षा के साथ संस्कार, सेवा भाव और सामाजिक दायित्वों के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा बालोद के कार्यकर्ता सौरभ जैन, राहुल साहू, आशुतोष कौशिक, अभिन्न यादव, समकित सांखला, पुष्कर देशमुख, लुमेश साहू, लक्की साहू एवं पवन यादव उपस्थित रहे। सभी ने छात्रों से संवाद कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।




















