प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

बालोद कांग्रेस की नई टीम तैयार..कांग्रेस ने बढ़ाया संगठनात्मक दायरा,कई पुराने चेहरों को संगठन में मिली अहम जिम्मेदारी

बालोद। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला स्तर पर संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जिला कांग्रेस कमेटी बालोद की कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है। प्रदेश संगठन की अनुमति से जारी सूची में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। इस नई कार्यकारिणी में अलग-अलग पदों पर नियुक्तियां कर संगठन को और अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने का प्रयास किया गया है।

जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी के नेतृत्व में गठित इस कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव और कार्यकारिणी सदस्य सहित कई पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। संगठन के अनुसार यह विस्तार आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखकर किया गया है।
जारी सूची के अनुसार प्रेमचंद क्षीर सागर को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर रामजी भाई पटेल, पुरुषोत्तम पटेल, हस्तीमल सांखला, पूरनचंद साहू, संजय बारले, तामेश्वर साहू, संतुराम पटेल, शिबु नायर, हरीश चंद्राकर, खेेमिन बाई ढाले, प्रकाश आर्य और मुरारीलाल सुखतेल को नियुक्त किया गया है।

इसी तरह महामंत्री पद पर भोजराज साहू, चुकेश्वर साहू, जितेंद्र यादव, संजय प्रकाश चौधरी, रवि जायसवाल, धीरज उपाध्याय, शंभु साहू, मो. सलीम खान और सतीश यादव को जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा संगठन के विस्तार के तहत महामंत्री श्रेणी में मेघनाथ साहू, रश्मि दुबे, निर्मला पाटिल, कोमेश कोर्राम, ललिता भुआर्य, केशव शर्मा, बसंती दुग्गा, युवराज साहू और विनोद टावरी को भी शामिल किया गया है।

सचिव पद पर क्रांति भूषण साहू, सुचित्रा साहू, नुरुल्ला खान, विमलेश साहू, हसीना बेगम तिगाला, द्रोपती साहू, कैलाश राजपूत, अजय नोनहारे, शंकर पिपरे, पुराणिक साहू, कुलेश्वरी गावड़े, भूपेश नायक और राजेंद्र निषाद को जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं सचिव पद पर ही यशवंतपुरी गोस्वामी, हलालखोर कुंजाम, संतोष निषाद, राकेश सोनबेर, जितेंद्र निषाद, अश्वनी गौतम और अजय यादव को भी स्थान दिया गया है।

इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जीवन कश्यप, संजय साहू, विनोद बंटी शर्मा, गोपाल प्रजापति, अशोक बांबेश्वर, गोविंद चंद्राकर, अनिल चेनानी, कमलेश श्रीवास्तव, महिमा साहू और सुभाष देशमुख को शामिल किया गया है।

संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि कार्यकारिणी के इस विस्तार से जिले में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और पार्टी की गतिविधियों को गांव-गांव तक मजबूत करने में मदद मिलेगी। साथ ही कार्यकर्ताओं को संगठन में जिम्मेदारी मिलने से आगामी समय में पार्टी कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियान को और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!