बालोद में मंत्री केदार कश्यप का दौरा।वन विभाग की कार्यशैली पर भाजपा नेताओं का गुस्सा फूटा, मंत्री ने जताई सख़्ती – मजदूरों को तुरंत भुगतान के निर्देश
बालोद।छत्तीसगढ़ शासन के वन, पर्यावरण एवं जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप का बालोद दौरा इस बार सिर्फ़ विकास कार्यों की सौगात और बैठकों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भाजपा नेताओं का गुस्सा खुलकर सामने आया। मंत्री कश्यप ने यहां स्थानीय संगठनों और अधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों पर बैठक की।…




















