प्रदेश रूचि

छात्रा प्रताड़ना प्रकरण: अभाविप का उग्र प्रदर्शन, विभागाध्यक्ष का पुतला दहन

एफएम कॉलेज, बालेश्वर में सौम्याश्री की मौत के बाद छात्र संगठन का आक्रोश फूटा

बालोद।एफएम कॉलेज की छात्रा सौम्याश्री बिशी की कथित आत्महत्या के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने गुरुवार को कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और संबंधित विभागाध्यक्ष का पुतला दहन किया।

अभाविप कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में विरोध मार्च निकालते हुए जमकर नारेबाजी की। संगठन का आरोप है कि कॉलेज के विभागाध्यक्ष द्वारा की गई मानसिक प्रताड़ना और चरित्र पर की गई अमर्यादित टिप्पणियों से आहत होकर सौम्याश्री ने आत्मदाह का प्रयास किया था। 13 अप्रैल को हुए इस घटनाक्रम के बाद छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार को उसकी मृत्यु हो गई।

 

अभाविप कार्यकर्ताओं ने घटना की न्यायिक जांच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की अपील की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया तो आगे और उग्र आंदोलन किया जाएगा।

सौम्याश्री की मृत्यु से कॉलेज छात्र समुदाय और पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। कई छात्र संगठनों और सामाजिक संस्थाओं ने भी घटना की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है।

अभाविप की मांगें:

प्रताड़ना के लिए जिम्मेदार विभागाध्यक्ष को तत्काल बर्खास्त किया जाए।

घटना की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराई जाए।

शैक्षणिक संस्थानों में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!