प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

बालोद में 20 जुलाई को होगा वृहद वृक्षारोपण, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा होंगे मुख्यअतिथि,सांसद भोजराज नाग करेंगे अध्यक्षता, सभी ब्लॉकों और नगरीय निकायों में भी होंगे कार्यक्रम

 

बालोद।जिले में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए रविवार, 20 जुलाई को वृहद वृक्षारोपण सह वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष मौके पर जिला स्तरीय समारोह संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में होगा, जहां उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, वहीं सांसद भोजराज नाग कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्यक्रम हर स्तर पर सुनियोजित, गरिमामय और त्रुटिरहित होना चाहिए।

कलेक्टर ने बताया कि जिला मुख्यालय के साथ-साथ सभी 5 विकासखंडों और 9 नगरीय निकायों में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इन सभी जगहों को वेबएक्स प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा, ताकि वर्चुअली सीधा संवाद हो सके। हर ब्लॉक से एक-एक चयनित व्यक्ति से कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री संवाद भी करेंगे।

उन्होंने निर्देश दिए कि विकासखंड स्तरीय आयोजनों में स्थानीय विधायकों, जनप्रतिनिधियों, तथा नगरीय निकायों के कार्यक्रमों में नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदों और पत्रकारों को जरूर आमंत्रित किया जाए।

बैठक में अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, अजय किशोर लकरा, नूतन कंवर, डिप्टी कलेक्टर प्राची ठाकुर, वन विभाग की डिंपी बैस सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

कलेक्टर ने सभी जनपद पंचायत सीईओ से पौधों की उपलब्धता, खाद, फावड़ा, जियोटैगिंग, और देखरेख की व्यवस्था की स्थिति जानी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जगह ई-कार्ड का वितरण समय पर हो, और पौधरोपण से पहले और बाद में जियोटैगिंग सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!