Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

दल्ली राजहरा के युवक ने कर दिखाया कमाल… अब पहनेंगे देश की वर्दी, जानिए कौन हैं साहिल साहू

दल्ली राजहरा। शहर के वार्ड क्रमांक-24 निवासी साहिल कुमार साहू ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के दम पर भारतीय सेना (जनरल ड्यूटी) में चयन हासिल कर दल्ली राजहरा का नाम रोशन कर दिया है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता पर शहर में खुशी और गर्व का माहौल है।

साहिल की उपलब्धि का सम्मान करते हुए हनुमान भक्तों ने गुप्ता चौक स्थित हनुमान मंदिर में उन्हें शाल और श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर उनके पिता स्वरम साहू का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सिंधी समाज के पूर्व अध्यक्ष आत्माराम लालवानी, समाजसेवी स्वाधीन जैन, हरेश साहनी, सौरभ जैन, तुषार गुप्ता, देवेन्द्र पंजवानी, विनय ओटवानी, परेश लाला, श्रवण सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले साहिल की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर सामने आई है। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय भगवान हनुमान की कृपा, माता-पिता के आशीर्वाद और अपने कोच राम नारायण के मार्गदर्शन को दिया। साहिल ने बताया कि नियमित अभ्यास, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही उनकी सफलता का असली मंत्र रहा।

साहिल के चयन से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में उत्साह का वातावरण है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए प्रेरित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!