प्रदेश रूचि

बालोद नगर पालिका का सराहनीय कदम, नमस्ते दिवस पर कर्मियों को मिला सुरक्षा कवच

बालोद। स्वच्छता में जुटे कर्मियों की सुरक्षा के लिए बुधवार को नमस्ते दिवस के अवसर पर नगर पालिका कार्यालय बालोद में विशेष आयोजन हुआ। इस मौके पर सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा किट प्रदान की गई। कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत नेशनल सफाई कर्मचारी फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NSKFDC) के तत्वावधान में किया गया।

कार्यक्रम की अगुवाई नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी ने की, जिन्होंने नगर पालिका के अध्यक्ष कक्ष में स्वयं सफाई कर्मियों को सुरक्षा किट सौंपी। इस किट में मास्क, सेफ्टी सूट, चश्मा, हेलमेट, जूते व अन्य सुरक्षा सामग्री शामिल रही, जो खासतौर पर बरसात के मौसम में कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।

इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, सभापति प्रीतम यादव, पार्षदगण गिरजेश गुप्ता, कमल पनपालिया, गजेंद्र यादव, तरुण साहू, राकेश बंटी बाफना, जग्गू डीमर, वैभव राखेचा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी पूर्णानंद आर्य, सफाई निरीक्षक समेत अनेक अधिकारी, कर्मचारी और सफाई कर्मी मौजूद रहे।

नगर पालिका प्रशासन ने इस अवसर पर स्वच्छता योद्धाओं के प्रति आभार जताते हुए भरोसा दिलाया कि उनके कार्यस्थल की सुरक्षा और सुविधा के लिए हर संभव प्रयास जारी रहेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!