15वें वित्त सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सरपंच संघ का एक दिवसीय धरना, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
बालोद विकासखंड की ग्राम पंचायतों से जुड़ी लंबित समस्याओं को लेकर सरपंच, उपसरपंच और पंच एकजुट होकर सड़कों पर उतरे। बालोद ब्लाक सरपंच संघ के तत्वावधान में गुरुवार को जिला मुख्यालय के नया बस स्टैंड परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधियों ने रैली निकालते हुए तहसील कार्यालय पहुंचकर…




















