प्रदेश रूचि

बालोद के तहसीलदार आशुतोष शर्मा बने डिप्टी कलेक्टर, कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं

बालोद,। राज्य शासन द्वारा जारी पदोन्नति आदेश के तहत बालोद में पदस्थ तहसीलदार आशुतोष शर्मा को डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति के साथ उनकी नई पदस्थापना कबीरधाम (कवर्धा) जिले में की गई है।
मंगलवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक के दौरान कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने आशुतोष शर्मा को पौधा भेंट कर सम्मानित किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने कहा कि आशुतोष शर्मा ने बालोद जिले में अपने कार्यकाल के दौरान प्रशासनिक दक्षता, जिम्मेदारी और संवेदनशील कार्यशैली का उत्कृष्ट परिचय दिया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वे डिप्टी कलेक्टर के रूप में भी अपनी नई जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए शासन-प्रशासन की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर अजय किशोर लकरा, जिले के सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने आशुतोष शर्मा को पदोन्नति पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल प्रशासनिक कार्यकाल की कामना की।

पदोन्नति के अवसर पर आयोजित यह सम्मान समारोह भावनात्मक और गरिमापूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। अधिकारियों ने इसे आशुतोष शर्मा की कार्यनिष्ठा, ईमानदारी और प्रशासनिक क्षमता का सम्मान बताते हुए उनके आगामी दायित्वों के लिए सफलता की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!