मुख्यमंत्री ने दिव्यांग बच्चों के संग मनाई दीपावली, जल्द बनेगा 5 एकड़ में सर्व-सुविधायुक्त दिव्यांग पार्क.. दिव्यांगों के सशक्तिकरण को लेकर बोले सीएम साय
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। रायपुर में 5 एकड़ भूमि पर दिव्यांगजनों के लिए सर्व-सुविधायुक्त पार्क बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री रविवार को रायपुर के एक निजी होटल में छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए।…




















