Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

बालोद में होली पर जाम का रंग गहरा, दो दिनों में 8 करोड़ से ज्यादा की शराब खप गई

बालोद। रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार बालोद जिले में जाम के रंग से भी सराबोर नजर आया। त्योहार से ठीक पहले और होलिका दहन के दिन शराब दुकानों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिलीं। कई जगहों पर लोग रंग-गुलाल से पहले “जश्न का इंतजाम” पक्का करते नजर आए।

आंकड़ों के मुताबिक, होली के आसपास महज दो दिनों में ही जिले में करीब 8 करोड़ 30 लाख रुपये की विदेशी और देसी शराब की बिक्री दर्ज की गई। इनमें से होलिका दहन के दिन लगभग 5 करोड़ 50 लाख रुपये की शराब बिकी, जबकि होली के अगले दिन करीब 2 करोड़ 80 लाख रुपये की बिक्री हुई।
त्योहार से दो-तीन दिन पहले से ही शराब की मांग में तेजी दिखाई देने लगी थी। दुकानों के सामने लगी लंबी कतारें और लगातार बढ़ती बिक्री ने यह साफ कर दिया कि इस बार होली का उत्साह काफी “हाई स्पिरिट” में रहा।

कुल मिलाकर देखा जाए तो रंगों के इस पर्व ने शराब बिक्री के आंकड़ों को भी नई ऊंचाई दे दी। यूं कहें कि होली जहां आम लोगों के लिए रंगों और खुशियों का त्योहार रही, वहीं शराब कारोबार के लिहाज से यह किसी “दीवाली” से कम नहीं रही।

जानकारों की मानें तो त्योहारों के दौरान कुछ जगहों पर दुकानों से खरीदी गई शराब को अवैध तरीके निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर आगे बेचने की शिकायतें भी सामने आती रहती हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!