20 क्विंटल प्रति एकड़ की खरीदी से राज्य की अर्थव्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन आयेगा-दीपक बैज
रायपुर, प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी करने के मंत्री मंडलीय उपसमिति का निर्णय ऐतिहासिक है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि इस निर्णय से छत्तीसगढ़ का किसान देश का सबसे समृद्ध किसान होगा। इस वर्ष कांग्रेस की सरकार ने 135 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का ऐतिहासिक लक्ष्य रखा…













