प्रदेश रूचि

ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चाराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर विशेष:- एक वर्ष, अनेक उपलब्धियां..कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के नेतृत्व में बदला बालोद का प्रशासनिक परिदृश्यछत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का आदेश: दल्ली राजहरा जामा मस्जिद मुतवल्ली चुनाव के लिए तीन सदस्य नियुक्त

बालोद के खेरूद में देर रात भीषण आग, किसान के 3 ट्रैक्टर, स्विफ्ट कार और 160 बोरी धान राख; CCTV डेटा रिकवरी के साथ जांच शुरू

बालोद।जिले के गुण्डरदेही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खेरूद में गुरुवार देर रात एक किसान के खलिहान में भीषण आग लगने से भारी नुकसान हो गया। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते खलिहान में रखे तीन ट्रैक्टर, एक मारुति स्विफ्ट कार और करीब 160 बोरी धान जलकर खाक हो गए। आग की लपटें खलिहान के पास बने मकान तक पहुंच गईं, जिससे दो मंजिला मकान का हिस्सा भी आग की चपेट में आ गया।

जानकारी के अनुसार किसान राजेश यादव पिता शिवराम यादव के खलिहान में गुरुवार देर रात करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। खलिहान में उनके तीन महिंद्रा ट्रैक्टर, एक स्विफ्ट कार और लगभग 160 बोरी धान रखा हुआ था। आग लगने से सभी वाहन और धान पूरी तरह जल गए, जिससे किसान को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आग की लपटें काफी तेज होने के कारण काफी देर तक स्थिति भयावह बनी रही।


सीसीटीवी हार्ड डिस्क भी आग की चपेट में
खलिहान में लगे सीसीटीवी कैमरों की हार्ड डिस्क भी आग की चपेट में आ गई है, जिसके कारण आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने हार्ड डिस्क को कब्जे में लेकर उसका डेटा रिकवर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि डेटा रिकवर होने के बाद घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

घटना की सूचना मिलते ही गुण्डरदेही थाना प्रभारी नवीन कुमार बोरकर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। किसान की शिकायत पर पुलिस ने धारा 326 (g) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की विवेचना की जा रही है।

फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आग शॉर्ट सर्किट या अन्य कारणों से लगी है या फिर किसी ने जानबूझकर आगजनी की है। वहीं घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं भी चल रही हैं। पुलिस का कहना है कि जांच और सीसीटीवी डेटा रिकवरी के बाद ही पूरे मामले का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!