प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

मेड़की में पदस्थ सहायक प्राध्यापक हटाए गए…..मड़वापथरा स्कूल में किया गया पदस्थ…कुछ दिन पूर्व ग्रामीणों ने लगाए थे ये आरोप

 

बालोद- बालोद जिला मुख्यालय से लगे ग्राम मेड़की में कुछ दिनों पहले ग्रामीणों ने स्कूल के सहायक प्राध्यापक जय प्रकाश साहू पर स्कूल में बच्चों को पढ़ाई करवाने में लापरवाही बरतने और समय पर स्कूल नही पहुँचने जैसे तमाम बातों से नाराज होकर उक्त सहायक प्राध्यापक को स्कूल से हटाने की मांग को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा था। जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा मंगलवार को आदेश जारी करते हुए शिक्षक को बालोद विकासखंड के ही शास प्राथमिक शाला मड़वापथरा स्कूल में अध्यापन कार्य के लिए आदेशित कर दिया है ।

वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामले में उक्त शिक्षक को ग्राम मेड़की से मड़वापथरा भेजे जाने के बाद कुछ शिक्षको द्वारा उक्त शिक्षक को मड़वापथरा भेजे जाने रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। वही मामले पर ग्रामीणों ने सहायक प्राध्यापक को स्कूल से हटाए जाने के बाद खुशी जताई है।

        क्या था पूरा मामला इस खबर को पढ़े

शिक्षक से नाराज ग्रामीणों ने डीईओ व कलेक्टर को लिखे पत्र….बोले जल्द ही उक्त शिक्षक इस स्कूल से हटाने का किए मांग

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!