प्रदेश रूचि

ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चाराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर विशेष:- एक वर्ष, अनेक उपलब्धियां..कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के नेतृत्व में बदला बालोद का प्रशासनिक परिदृश्यछत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का आदेश: दल्ली राजहरा जामा मस्जिद मुतवल्ली चुनाव के लिए तीन सदस्य नियुक्त

मेंढकी में 10-11 अप्रैल को होगा तहसील स्तरीय कर्मा जयंती महोत्सव, आदर्श सामूहिक विवाह और घर-वापसी कार्यक्रम

बालोद। तहसील साहू संघ बालोद के तत्वावधान में समाज में एकता, सांस्कृतिक जागरण और सामाजिक सुधार के उद्देश्य से 10 एवं 11 अप्रैल 2026 को ग्राम मेंढकी में द्वि-दिवसीय तहसील स्तरीय कर्मा जयंती महोत्सव, आदर्श सामूहिक विवाह और घर-वापसी अभियान का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है और इसकी तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के शामिल होने की संभावना है। वहीं छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
आयोजन के प्रथम दिवस 10 अप्रैल को भक्त माता कर्मा जयंती के अवसर पर कलश यात्रा, कर्मा पूजन, सामाजिक सम्मेलन, समाज के समसामयिक विषयों पर विचार गोष्ठी, अतिथियों का उद्बोधन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान समाज की एकता और सामाजिक जागरूकता को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की जाएगी।
दूसरे दिन 11 अप्रैल को दहेज मुक्त एवं सादगीपूर्ण आदर्श सामूहिक विवाह वैदिक रीति से संपन्न कराया जाएगा, जिसमें विवाह योग्य जोड़ों का विवाह समाज के आशीर्वाद के साथ संपन्न होगा। इसी दिन स्वेच्छा से घर-वापसी कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें वैदिक पूजन के साथ समाज द्वारा स्वागत और सम्मान किया जाएगा।
तहसील साहू संघ बालोद के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन दहेज प्रथा, अनावश्यक खर्च और सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। सामूहिक विवाह के माध्यम से समाज में सादगीपूर्ण विवाह को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। आयोजन समिति में संरक्षक धरम साहू, अध्यक्ष प्रेम साहू, प्रमुख सलाहकार रोहित अठनागर, उपाध्यक्ष जयंत साहू और चंद्रिका साहू, संयोजक (न्याय प्रकोष्ठ) निरंजन साहू, सचिव रघुनंदन गंगबोईर, कोषाध्यक्ष चुरामन साहू, तथा संगठन सचिव छगन साहू और वीणा साहू शामिल हैं।
तहसील साहू संघ बालोद ने समाज के सभी लोगों से इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!