बालोद-बालोद जिला का नाम रोशन करने वाले कराटे खिलाड़ी कराटे का मेंट व अन्य समान के लिए तरस रहे है।कराटे का समान उपलब्ध कराने कलेक्टर कुलदीप शर्मा से गुहार लगाई हैं। कराटे खिलाड़ी टिकेश्वर कुमार ने बताया कि हम लोग कराटे प्लेयर हैं । बालोद जिले में हम लोग कराटे के 150 प्लेयर है। अभी हाल ही में हमने नेशनल राजस्थान जयपुर स्पर्धा में शामिल हुए थे जिसमें बालोद जिले में अव्वल नंबर हासिल किया ।अगले महीना इंटरनेशनल खेलने के लिए गोवा स्पर्धा में शामिल होंगे अगर प्रशासन तरफ से हमें मेट और कराटे का कुछ सामान मिल जाए तो हम और अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। और जिले का नाम और रोशन करेंगे। कुमारी वैष्णवी भंडारी ने बताया कि मै कराटे की प्लेयर हूं और हम लोग पिछले 3 सालों से उत्कृष्ट खिलाड़ी की मांग करें लेकिन अभी तक हमारी मांग सुनी नहीं गई मैंने तीन जगह खेला है मैंने अभी तक 3 नेशनल मैच खेल चुकी हूं और अभी तक गोल्ड और सिल्वर करके 3 मेडल हासिल किए हैं।हम लोग का कलेक्टर साहब के पास इसलिए आए हैं क्योंकि हमारा 3 सालों से खेल अनुकरण नहीं हुआ है जो नगद राशि मिलता है वह अभी तक हमको नहीं मिला है और 2017 में मुझे शहीद राजू पांडे अवार्ड मिला था और अभी तक उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित नहीं हुआ है? मैंने टोटल 65 मेडल है गोल्ड सिल्वर प्राइस मिलाकर और मैंने हरियाणा तीन चार बार हो गया मुझे जाते नेशनल खेलते और बहुत सारे स्पर्धा में शामिल हो चुकी हु हम लोग पिछले 6 सालों से उत्कृष्ट खिलाड़ी की मांग कर रहे हैं लेकिन हमारी मांग अभी तक पूरी नहीं हुई अगर सरकार खिलाड़ी की मांग पूरी कर दी है तो हम आगे और अच्छा प्रदर्शन करेंगे और जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
- Home
- सुविधाओं के अभाव में सिमट न जाए खेल प्रतिभा..नेशनल प्लेयर्स ने अपनी समस्यायों को लेकर कलेक्टर से लगाई गुहार




















