मोडिफाइड साइलेंसर बुलेट और तेज़ आवाज़ वाले बाइक चालकों पर कांकेर ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई
कांकेर। शहर में ध्वनि प्रदूषण और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को लेकर कांकेर ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आई. के. एलिसेला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश सिन्हा के निर्देशानुसार, यातायात प्रभारी दीपक साव के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन कर शहर के प्रमुख चौराहों पर कार्रवाई की गई। अभियान…













