प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

क्या सत्ता तक पहुंची शिकायतों ने बदली सीएमएचओ की कुर्सी?…रेडक्रॉस चेयरमैन तोमन की शिकायत रंग लाई?…क्या है पूरा मामला

क्या रेडक्रॉस चेयरमैन तोमन साहू की शिकायत पर हुई सीएमएचओ की पदस्थापना? स्वास्थ्य विभाग में बड़ी सर्जरी, महेश सूर्यवंशी हटे पद से

बालोद। जिले के स्वास्थ्य विभाग में एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई ने सबका ध्यान खींचा है। मुख्य जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी (CMHO) डॉ. महेश सूर्यवंशी को पद से हटाते हुए उन्हें जिला अस्पताल में एनेस्थेसिया विशेषज्ञ के रूप में स्थानांतरित कर दिया गया है।

यह बदलाव महज प्रशासनिक प्रक्रिया है या इसके पीछे लंबी शिकायतों की फेहरिस्त? इस पर अब चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

शिकायतों की लंबी सूची

जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के प्रदेश चेयरमैन तोमन साहू ने खुलकर आरोप लगाए हैं कि बीते कुछ महीनों से स्वास्थ्य विभाग में गंभीर वित्तीय अनियमितताओं और कार्यप्रणाली में लापरवाही की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। उन्होंने दावा किया कि इन शिकायतों को उन्होंने स्वयं मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री तक पहुंचाया था।

सामान्य सभा में उठा था मुद्दा

तोमन साहू के अनुसार जिला पंचायत की सामान्य सभा में भी यह मामला जोरशोर से उठाया गया था, जहां जांच की मांग की गई थी। वही सुशासन तिहार के दौरान भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बालोद जिले के दौरे में भी इस मुद्दे को प्राथमिकता से रखा गया था।

जनहित में होगी सख्ती – तोमन साहू

तोमन साहू ने स्पष्ट कहा, “हम जनहित से जुड़े किसी भी मामले में कोताही नहीं बरतने देंगे। यदि कोई अधिकारी या विभागीय व्यवस्था स्वास्थ्य सेवाओं को बाधित करती है, तो उसे बदलना ही पड़ेगा।”

उन्होंने यह भी कहा कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं लचर हो गई थीं और आम जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा था।

अब आगे क्या?

डॉ. सूर्यवंशी की पदस्थापना को लेकर विभागीय हलकों में कई तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इसे नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया बताया है, लेकिन शिकायतों के परिप्रेक्ष्य में यह एक बड़ा संदेश माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!