Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

वन कर्मियों पर हमले के मामले में छह ग्रामीण गिरफ्तार, जिला जेल भेजे गए – पेवारी जंगल में डिप्टी रेंजर की टीम पर हुआ था हमला

बालोद।बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत पेवारी गांव के जंगल में डिप्टी रेंजर की टीम पर हमला करने वाले छह ग्रामीणों को डौंडी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 132, 121, 221, 351 और 191 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए ग्रामीणों में सोमनाथ, बेदूराम, अर्जुन सिंह, तुलसीराम, तुलाराम और भोलाराम शामिल हैं।

चार दिन पहले वन विभाग की टीम पेवारी जंगल क्षेत्र में निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण करने निकली थी। डिप्टी रेंजर जेएल भोंडेकर के नेतृत्व में सरकारी वाहन से पहुंची टीम में सहायक परिक्षेत्र अधिकारी एसके चंद्राकर, वनरक्षक गोपीराम साहू, हिरामन सिंह रावटे, जयचंद हिडको, सुरक्षा श्रमिक कंवलूराम निषाद, हरण सिंह और वाहन चालक यश कुमार निषाद शामिल थे। रास्ते में अचानक कुछ ग्रामीणों ने हाथ, मुक्के, डंडे और अन्य चीजों से हमला कर दिया, जिससे सभी को गंभीर चोटें आईं।

लंबे समय से जमीन विवाद है वजह
बताया जा रहा है कि पेवारी और कटरेल गांव के बीच जंगल की जमीन को लेकर ग्रामीणों और वन विभाग के बीच पिछले डेढ़ साल से विवाद चला आ रहा है। करीब 20 से अधिक ग्रामीण पिछले 15 वर्षों से वन भूमि पर काबिज होकर खेती कर रहे हैं। वन विभाग का दावा है कि उक्त भूमि पर जल संरक्षण के तहत कार्य प्रस्तावित है, जिसकी जानकारी ग्रामीणों को पहले ही दी गई थी। ग्रामीणों की सहमति के बाद ही खुदाई कार्य शुरू किया गया था। हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें खेती के लिए वैकल्पिक जमीन या स्थायी समाधान नहीं दिया गया, और कार्य पूरा होने के बाद खेती करने के लिए जमीन नहीं बचेगी। 

पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
बालोद एसपी ने कहा कि वन विभाग की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। छह ग्रामीणों की गिरफ्तारी हो चुकी है और उन्हें न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेजा गया है। मामले की विवेचना जारी है, और जांच में अन्य दोषियों के सामने आने पर उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!