Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

मोडिफाइड साइलेंसर बुलेट और तेज़ आवाज़ वाले बाइक चालकों पर कांकेर ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई

 

कांकेर। शहर में ध्वनि प्रदूषण और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को लेकर कांकेर ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आई. के. एलिसेला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश सिन्हा के निर्देशानुसार, यातायात प्रभारी दीपक साव के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन कर शहर के प्रमुख चौराहों पर कार्रवाई की गई।

अभियान के तहत कुल 23 बुलेट और अन्य तेज़ आवाज़ वाले मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। इन सभी वाहनों से मोडिफाइड साइलेंसर को हटाकर जप्त किया गया, जिससे ध्वनि प्रदूषण में कमी लाई जा सके।

पुलिस ने सभी बाइक चालकों को सख़्त हिदायत दी है कि भविष्य में मोडिफाइड साइलेंसर न लगाएं। आम जनता की शांति और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!