प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

“काले अध्याय की जयंती नहीं, चेतना की चेतावनी बनी देवरी की सभा”

आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर देवरी में संगोष्ठी का आयोजन,लोकतंत्र के लिए सजग रहना जरूरी: वीरेंद्र साहू

बालोद/देवरी। भारत में लगाए गए आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देवरी में एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन भारतीय जनता पार्टी मंडल के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व विधायक वीरेंद्र कुमार साहू शामिल हुए। संगोष्ठी में मंडल, जिला एवं प्रदेश पदाधिकारी, त्रिस्तरीय पंचायत के जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता और पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

पूर्व विधायक वीरेंद्र कुमार साहू ने अपने संबोधन में कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय है। उन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने संविधान की हत्या की थी, और आज वही कांग्रेस “संविधान बचाओ” की नौटंकी कर रही है। उन्होंने कहा, “आपातकाल ने यह सिखाया कि लोकतंत्र को बचाने के लिए केवल सरकार नहीं, बल्कि जागरूक और सजग नागरिकों की भी उतनी ही बड़ी जिम्मेदारी है। युवा पीढ़ी को चाहिए कि वह इतिहास से सबक ले और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए हमेशा खड़ी रहे।”

मंडल अध्यक्ष विवेक वैष्णव ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि “1975 का आपातकाल सिर्फ एक निर्णय नहीं था, यह भारत की जनता की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला था। हमें इस बात को बार-बार याद करना होगा कि लोकतंत्र केवल एक चुनावी प्रक्रिया नहीं, बल्कि विचारों की आजादी, अभिव्यक्ति का सम्मान और संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा है। कांग्रेस ने जो किया, वह कभी नहीं भूला जा सकता।”

संगोष्ठी का उद्देश्य आपातकाल के दौरान कांग्रेस द्वारा किए गए काले कारनामों को वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाना था। वक्ताओं ने आपातकाल की पृष्ठभूमि, उसके प्रभाव और आज के लोकतंत्र की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष किशोरी साहू, मंडल अध्यक्ष विवेक वैष्णव, शिवकुमार धरमगुड़े, डिशोक जागड़े, ऊमिला साहू, दुलारी देवांगन, राधिका साहू, पुनिया ठाकुर, हिना साहू, रमेश सोनवानी, नरेंद्र हिरवानी, पोषण बनपेला, मिथलेश तिवारी, फनेश्वर साहू, रूपेश सिन्हा, नरेश साहू, अरविंद सुराना, शुभम देवांगन, राहुल जैन, चिन्ताराम साहू, धन्ना विश्वकर्मा, साहेब सिंह, गजेंद्र चौधरी, गजेंद्र सिन्हा, अंकालू सहारे, छक्कन साहू, जयपाल साहू, संतराम तारम, केवल साहू, मुन्ना सिन्हा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण भी किया गया। संगोष्ठी का संचालन मंडल उपाध्यक्ष रामलाल नायक ने किया तथा आभार मंडल महामंत्री राधेश्याम देवांगन ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!