प्रदेश रूचि

सांसद भोजराज नाग और कलेक्टर दिव्या मिश्रा ने खींची जगन्नाथ रथ की रस्सी, दल्ली राजहरा में उमड़ा आस्था का सैलाब

दल्ली राजहरा में उमड़ा आस्था का सैलाब, भव्य रथ यात्रा में गूंजा “जय जगन्नाथ

बालोद/दल्ली राजहरा। लौह नगरी दल्ली राजहरा में भगवान श्रीजगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा परंपरागत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से निकाली गई। यह आयोजन उड़ीसा के पुरी रथ यात्रा की तर्ज पर उत्कल समिति द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें पूरा शहर भक्ति रंग में सराबोर हो उठा।

सुबह से हो रही बारिश ने जहां कुछ देर के लिए व्यवधान डालने की कोशिश की, वहीं भक्तों की आस्था के आगे मौसम भी झुक गया। जैसे ही रथ यात्रा प्रारंभ हुई, बारिश थम गई और वातावरण में भक्तिमय ऊर्जा गूंजने लगी।

परंपरा और पूजा के साथ हुआ शुभारंभ

रथ यात्रा का शुभारंभ भगवान श्रीजगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ मंदिर परिसर से हुआ। उड़ीसा से आए पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के बीच, बाजे-गाजे और “जय जगन्नाथ” के उद्घोष के साथ भगवान को झूले में विराजित कर रथ पर सवार किया गया।

छेरा-पहड़ा की परंपरा का निर्वहन लौह अयस्क खान समूह के मुख्य महाप्रबंधक आर.बी. गहरवार, जयप्रकाश, विपिन कुमार, वाय.के. बास्के, डी.के. सिंह, मंगेश सेलकर, एस.पी. सिंह, प्रवीण राय सहित उत्कल समिति के पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुआ।

प्रसाद वितरण के बाद नगर भ्रमण पर निकले महाप्रभु

दोपहर को महाप्रसाद वितरण के बाद रथ नगर भ्रमण पर निकला। इस दौरान सांसद भोजराज नाग, कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, एसपी योगेश पटेल विशेष रूप से शामिल हुए। नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू, रामेश्वर साहू समेत हजारों श्रद्धालु रस्सी खींचते हुए रथ को आगे बढ़ा रहे थे।

जैसे-जैसे रथ नगर भ्रमण करता गया, पूरा शहर “जय जगन्नाथ” के जयघोष से गूंजता रहा। बस्तरिया राउत नाचा, डीजे की धुन पर नृत्य करते श्रद्धालु, दिव्यांग कलाकारों के भक्ति गीत इस धार्मिक आयोजन को और भी दिव्य बना रहे थे।

पूरे शहर ने निभाई सहभागिता

जगन्नाथ सेवा समिति और उत्कल समिति की ओर से इस आयोजन की तैयारियाँ कई दिनों से की जा रही थीं। रथ यात्रा जैन भवन चौक, माइंस ऑफिस चौक, पेट्रोल पंप, गुप्ता चौक, शहीद शंकर गुहा नियोगी चौक, बीएसपी हॉस्पिटल चौक, राम मंदिर चौक होते हुए गुचिका मंडप स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंचा। यहां 9 दिनों तक भगवान की विशेष पूजा-अर्चना होगी।

समिति के अध्यक्ष मोनू चौधरी ने समस्त नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और पुलिस प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने में सबका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे अगले 9 दिनों तक मंदिर में आकर दर्शन करें और महाप्रभु से आशीर्वाद लें।

संगठन और जनप्रतिनिधियों की रही प्रभावशाली उपस्थिति

इस रथ यात्रा में उत्कल समिति के मोनू चौधरी, राजेंद्र बेहरा, विजय भंज, राजकिशोर मोहंती, सुरेंद्र बेहरा, एम. सुधार, दशरथ महंत, राकेश नायक, रिपुचंद नायक, सुशांत नाथ, अशोक बेहरा, पूरोबी वर्मा, माधुरी मिश्रा, नंदा पसीने, द्रौपदी साहू, सत्या साहू, मीना साहू, आराधना सिंह, बबीता जेना, लक्ष्मी संतोषी, शेखर चंद, राजकुमार मुंडा, निर्मल मांझी, देवेंद्र पोटाई, पुष्पा शांडिल्य, दीपक पटनायक, प्रशांत दलई, माधवी, सरिता चौधरी सहित कई सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही।

वहीं भाजपा की ओर से पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद वाधवानी, महेश पांडे, राजू कुकरेजा, वर्तमान मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू, उपाध्यक्ष मुकेश खस, सुरेंद्र बेहरा, समर्थ लखानी, नगर पालिका पार्षद भूपेंद्र श्रीवास, निर्मल पटेल, तरुण साहू, वीरेंद्र साहू, पूर्व पार्षद प्रमिला पारकर की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!