*लगातार बारिस के बाद अब तांदुला डैम पूरी तरह छलकने लगा….उलट से करीब 1 फिट ऊपर से होने लगा ओवरफ्लो…सुंदर नजारा देखने अब दूर दराज से पहुंचने लगे लोग*
बालोद- जिला सहित कैचमेंट एरिया में पिछले तीन दिनों से लगातार हुई बारिश से दुर्ग संभाग का सबसे बड़ा व तीन जिलों की जीवनदायनी तांदुला जलाशय में रिकॉर्ड जल भराव हो गया है। प्रदेश के सबसे बड़े तीसरे नंबर का जलाशय तीन साल बाद ओवरफ्लो हुआ है। एक किलोमीटर एरिया तक छलकने वाले विहंगम दृश्य…




















