गंगोत्री राइस मिल का आकस्मिक निरीक्षण, धान उठाव में अनियमितता पर कड़ी चेतावनी
बालोद,।कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नूतन कंवर ने जिला मुख्यालय स्थित गंगोत्री राइस मिल का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान स्टॉक की स्थिति और खाली बारदानों का भौतिक सत्यापन भी कराया गया। निरीक्षण में यह सामने आया कि मिल संचालक द्वारा निर्धारित क्षमता के अनुरूप…




















