विधानसभा आम निर्वाचन 2023 सामान्य प्रेक्षक, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बालोद, सामान्य प्रेक्षक केशवेन्द्र कुमार, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुलदीप शर्मा और पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव ने आज लाईवलीहुड काॅलेज पाकुरभाट में पहुॅचकर स्ट्रंाग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लाईवलीहुड काॅलेज में बनाए गए जिले के तीनो विधानसभा क्षेत्रों के स्ट्रांग रूम में पहुॅचकर व्यवस्थाओं का सुक्ष्मता के साथ अवलोकन किया।…




















