*साईकल के पैडल यू नहीं घूमते, पैडल मारने की क्षमता चाहिए ,जिसमें वह अपनी मंजिल पर पहुंचने के लिए कोशिश करते रहें, विकास की ऊंचाइयों को छूते रहें,और साइकल के बदौलत हो सकता है..कुछ ऐसे प्रेरक उद्धरण के साथ बच्चों को किया गया साईकल का वितरण*
बालोद-जिला मुख्यालय में स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में शासन की योजना के तहत सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत बीपीएल परिवार के बच्चों को साईकिल वितरण किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम स्कूल के प्राचार्य अरुण कुमार साहू एवं शाला विकास प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद क्षीरसागर ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण…













