प्रदेश रूचि

हिमाचल चुनाव- नतीजों के साथ ही कांग्रेस विधायकों को एक जगह बुलाया जा रहा, सभी विधायकों को छत्तीसगढ़ भेजने की तैयारी

 

नई दिल्ली/ शिमला- हिमाचल प्रदेश चुनावी रुझाने जिज़ तरह रिजल्ट में तब्दील हो रही है वैसे ही कांग्रेस का भी बहुमत स्पष्ट होने लगा है लेकिन।सरकार बनाने के पहले कही कोई गड़बड़ी न हो इसको कांग्रेस अब अपने विधायकों को एकजूट करने में जुट चुकी है
कांग्रेस के  सभी बड़े नेताओं को अब शिमला बुलाया जा रहा है। उनका सुरक्षा घेरा भी बढ़ाया गया है।  हिमाचल प्रदेश में शुरुआती रूझान कांग्रेस के पक्ष में नजर आने से हाईकमान ने अगली रणनीति बनानी शुरू कर दी है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए भूपिंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला पूरी नजर जमाए हुए हैं।

चार सह प्रभारियों को दो दिन पहले ही चारों संसदीय क्षेत्रों का जिम्मा सौंपा गया है। हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक माइक्रो ऑब्जर्वर भी नियुक्त किए गए हैं। निर्दलीय उम्मीदवारों से भी संपर्क बनाए हुए हैं। सभी बड़े नेताओं को दोपहर तक शिमला बुलाया जा रहा है। उनका सुरक्षा घेरा भी बढ़ाया गया है।   यह भी बताया जा रहा है कि कांग्रेस विधायकों को पहले किसी गुप्त जगह पर बुलाकर इकट्ठा किया जाएगा। इसके बाद सभी को छत्तीसगढ़ भेजने की भी योजना है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!