Skip to main content

प्रदेश रूचि

‘मेरे खेत में क्यों चले?’… इसी बात पर प्राणघातक वार, रात में ही गिरफ्त में आया आरोपी

गुरूर (बालोद),। जिले के गुरूर थाना क्षेत्र के ग्राम बगदई में खेत में पैदल चलने की बात को लेकर हुए विवाद ने गंभीर हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान एक व्यक्ति पर प्राणघातक हमला किया गया, जिसे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के महज 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।…

Read More

8 साल की तपस्या का फल… आखिर कैसे बने बालोद के आर्यन ‘ग्रेड-A’ कोच? पढ़िए पूरी खबर

बालोद। छत्तीसगढ़ के मार्शल आर्ट जगत से जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। बालोद जिले के ग्राम मेढ़की निवासी आर्यन साहू ने जु-जित्सू मार्शल आर्ट में कोच/रेफरी की परीक्षा ‘ए ग्रेड’ से उत्तीर्ण कर प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि उन्होंने वर्षों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और गुरुजनों…

Read More

बालोद के खेरूद में देर रात भीषण आग, किसान के 3 ट्रैक्टर, स्विफ्ट कार और 160 बोरी धान राख; CCTV डेटा रिकवरी के साथ जांच शुरू

बालोद।जिले के गुण्डरदेही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खेरूद में गुरुवार देर रात एक किसान के खलिहान में भीषण आग लगने से भारी नुकसान हो गया। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते खलिहान में रखे तीन ट्रैक्टर, एक मारुति स्विफ्ट कार और करीब 160 बोरी धान जलकर खाक हो गए। आग की लपटें खलिहान…

Read More

बालोद: चुगली पर 5 हजार का जुर्माना, मेढ़की गांव ने भाईचारा बचाने के लिए लिया अनोखा फैसला

बालोद। अक्सर गांवों में छोटी-छोटी बातों को लेकर आपसी विवाद बढ़ जाते हैं, लेकिन बालोद जिले के ग्राम मेढ़की ने इसे रोकने के लिए एक अनोखी पहल की है। गांव में एक-दूसरे को भड़काकर लड़ाने और चुगली करने वालों पर अब सीधा आर्थिक वार होगा। गुरुवार सुबह 8 बजे आयोजित सामूहिक बैठक में मेढ़की के…

Read More

मुक्तिधाम की लकड़ियों की कटाई पर बवाल, सरपंच पर धारा 40 के तहत कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बिना अनुमति कटाई और नीलामी का आरोप बालोद। ग्राम पंचायत सिवनी में मुक्तिधाम परिसर के वृक्षों की कथित अवैध कटाई को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। सरपंच बहुर सिंह नेताम पर बिना सक्षम अनुमति के गीला झाड़ कहुआ (अर्जुन), सागौन समेत अन्य लकड़ियों की कटाई कर उन्हें नीलाम…

Read More

महाशिवरात्रि पर बालोद में उमड़ा आस्था का सागर, दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ और रुद्राक्ष वितरण से गूंजा शिवालय

बालोद। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिकारी पारा स्थित शिव मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। शिव कृपा मानस समिति, शिकारी पारा बालोद के तत्वावधान में दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ, विशेष पूजन-अर्चन और अभिमंत्रित रुद्राक्ष वितरण का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शिव की…

Read More

वेलेंटाइन-डे पर ‘संस्कारों का उत्सव’: 500 बच्चों ने किया मातृ-पितृ पूजन, भावुक हुआ बालोद

बालोद।जहां 14 फरवरी को दुनिया प्रेम के इज़हार के रूप में वेलेंटाइन-डे मनाती है, वहीं बालोद में प्रेम का एक अलग और भावनात्मक रूप देखने को मिला। श्री योग वेदांत सेवा समिति और पुरुषोत्तम राजपूत के संयोजन में जिला मुख्यालय स्थित सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में 500 बच्चों ने अपने माता-पिता की पूजा-अर्चना कर मातृ-पितृ…

Read More

प्रकृति और रोमांच का उत्सव बना सियादेवी इको टूरिज्म फेस्ट, पर्यटकों और ग्रामीणों में दिखा उत्साह

बालोद,।गुरूर विकासखंड के ग्राम नारागांव स्थित सियादेवी जलाशय इन दिनों पर्यटन और रोमांच का नया केन्द्र बनकर उभर रहा है। प्राकृतिक सौंदर्य से घिरी वादियों के बीच तीन दिवसीय सियादेवी इको टूरिज्म फेस्ट का शुभारंभ हुआ, जिसने पहले ही दिन पर्यटकों और स्थानीय ग्रामीणों में उत्साह का माहौल बना दिया। जिला प्रशासन द्वारा 13 से…

Read More

सफलता का नया मंत्र मिला नवोदय के बच्चों को… मैदान से मिल रही जिंदगी की सीख, पढ़ें विशेष रिपोर्ट सिर्फ प्रदेशरुचि पर

बालोद।सफलता केवल किताबों तक सीमित नहीं होती, बल्कि मैदान में पसीना बहाकर भी जीवन की बड़ी सीख हासिल की जाती है। यही संदेश उस समय जीवंत हो उठा जब जिले के दुधली स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित ‘फुटबॉल फॉर स्कूल’ कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर उन्हें…

Read More

मंगल-बुध अनिवार्य कार्यालय उपस्थिति, गुरुवार-शुक्रवार फील्ड दौरा… कलेक्टर दिव्या मिश्रा ने सख्त प्रशासनिक अनुशासन के दिए निर्देश

बालोद।जिले की प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाने के लिए कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि अब सभी अधिकारी प्रत्येक मंगलवार और बुधवार को अनिवार्य रूप से अपने कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। इन दो दिनों में विभागीय फाइलों के…

Read More
error: Content is protected !!