प्रदेश रूचि

बालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चाराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर विशेष:- एक वर्ष, अनेक उपलब्धियां..कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के नेतृत्व में बदला बालोद का प्रशासनिक परिदृश्य

बालोद में अतिक्रमण पर बुलडोजर एक्शन: बस स्टैंड की 43 दुकानें हटाईं, आगे सदर मार्ग-जय स्तंभ चौक पर तैयारी

बालोद।जिले में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित नए बस स्टैंड में बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई में 43 दुकानों पर बुलडोजर चलाया गया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप की स्थिति रही। यह अभियान कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देश पर चलाया जा रहा है, जिसके तहत शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। बुधवार को एसडीएम नूतन कंवर, तहसीलदार आशुतोष शर्मा और नगर पालिका सीएमओ मोबिन अली के नेतृत्व में राजस्व और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।


नए बस स्टैंड परिसर में कई दुकानदारों ने दुकानों के सामने टिन शेड और अस्थायी संरचनाएं बनाकर अतिक्रमण कर रखा था। कुछ दुकानों का संचालन बिना अनुमति के किया जा रहा था। प्रशासन ने पहले ही नोटिस जारी कर स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद कई दुकानदारों ने स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लिया था। हालांकि, निर्देशों की अनदेखी करने वालों पर सख्ती बरतते हुए बुलडोजर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान किसी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पूरे अभियान को प्रशासन ने शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया।
इससे पहले भी प्रशासन द्वारा एनएच-930 पर झलमला से लेकर जिला अस्पताल और कॉलेज मार्ग तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा चुकी है। अब तीसरे चरण में बस स्टैंड क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त किया गया है।


प्रशासन की इस मुहिम के तहत आने वाले दिनों में शहर के प्रमुख इलाकों—सदर मार्ग, जय स्तंभ चौक और कचहरी के आसपास भी कार्रवाई की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए 7 अप्रैल को बैठक होने की संभावना है, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। प्रशासन का साफ संदेश है कि शासकीय भूमि पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!