प्रदेश रूचि

बालोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर्राज्यीय डीजल चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5.51 लाख की संपत्ति जब्त,दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार; ट्रकों से डीजल चोरी कर भिलाई में बेचते थे आरोपीशौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवानों से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कहा- देश को ऐसे सपूतों पर गर्वकलेक्ट्रेट में अब नहीं लगेगी भीड़! बालोद प्रशासन ने 500 मीटर दायरे में लागू की धारा 163बालोद में फिर गहराया ईंधन संकट, पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें; किसानों और व्यापारियों की बढ़ी चिंताबालोद में चरणदास महंत का ‘निजी दौरा’ बना सियासी चर्चा का केंद्र, 2028 मिशन की तैयारी के संकेतों के बीच तीनों विधायकों से की मुलाकात

*असामाजिक तत्वों ने सतीचौरा में किया तोड़फोड़.. स्थानीय पार्षद दीप्ति विनोद शर्मा व वार्डवासियों ने बालोद थाने में को शिकायत.. शहर में बढ़ते नशाखोरी को लेकर पार्षद बोले…*

 

बालोद-जिला मुख्यालय के हृदय स्थल गंगासागर तालाब गार्डन में स्थित सती चौरा को तोड़ने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही करने व शहर में बढ़ते नशाखोरो पर लगाम लगाने की मांग को लेकर शनिवार को वार्ड पार्षद दीप्ति विनोद शर्मा के नेतृत्व में वार्डवासियों ने थाना पहुचकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा ।ज्ञापन में बताया गया कि जिला मुख्यालय के हृदय स्थल गंगासागर तलाब गार्डन स्थित सती चौरा को बीती रात को कोई असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ दिया गया। वार्ड क्रमांक 16 अंतर्गत बालोद विनिर्मित गार्डन खंडित कर तोड़ दिया गया है। सतीचौरा जनमानस में आस्था का केंद्र होने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक धरोहर भी है। प्रतिदिन गार्डन बंद होने के उपरांत अंधेरे में नशाखोर युवाओं का समूह पहुंचकर गार्डन के भीतर शराब एवं गांजा जैसे मादक पदार्थों का सेवन कर गाली-गलौज, मारपीट एवं शासकीय संपत्ति के साथ तोड़फोड़ किया जा रहा है। जिससे वार्ड एवं नगर के लोगों में रोष व्याप्त है। ज्ञापन सौपने के दौरान पार्षद दीप्ति शर्मा,विनोद शर्मा,शुभम साहू सहित वार्ड की महिलाए व पुरुष शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!