Skip to main content

प्रदेश रूचि

बालोद में जर्जर बिजली के खंभे दे रहे हादसों को न्योता, मुक्तिधाम मार्ग पर भी खतरा,भाजयुमो नेता ने सीएम हेल्पलाइन में की शिकायतपत्रकार को निशाना बनाने से लेकर बुजुर्ग महिला पर अभद्र टिप्पणी तक, सोशल मीडिया पोस्ट पर जिला प्रेस क्लब सख्त; एसपी से कार्रवाई की मांगधान खरीदी से पहले केंद्रों की बदहाल व्यवस्था पर कलेक्टर सख्त, तीन केंद्रों का किया औचक निरीक्षण,धनोरा के समिति प्रबंधक को हटाने के निर्देशपीड़ा के अंधेरे में उम्मीद की रोशनी, एसिड अटैक पीड़िता के पुनर्वास के लिए आगे आया विधिक सेवा प्राधिकरण“किसान, कारोबार और युवा विकास को नई गति देने वाले कैबिनेट के 5 फैसलों का राकेश यादव ने किया स्वागत”

बालोद में जर्जर बिजली के खंभे दे रहे हादसों को न्योता, मुक्तिधाम मार्ग पर भी खतरा,भाजयुमो नेता ने सीएम हेल्पलाइन में की शिकायत

रामघाट मुक्तिधाम के सामने क्षतिग्रस्त खंभे से लोगों की सुरक्षा पर सवाल, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सौरभ जैन ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज कराई शिकायत

बालोद। शहर में क्षतिग्रस्त बिजली के खंभे कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। नगर के दो अलग-अलग स्थानों पर बिजली के खंभे जर्जर हालत में हैं। इनमें रामघाट मुक्तिधाम के सामने स्थित खंभे की स्थिति विशेष रूप से चिंताजनक है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग मुक्तिधाम आते-जाते हैं। ऐसे में क्षतिग्रस्त खंभे के कारण आम नागरिकों के साथ अंतिम संस्कार में शामिल होने आने वाले लोगों की सुरक्षा पर भी खतरा मंडरा रहा है।

इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सौरभ जैन ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने नगर के दोनों क्षतिग्रस्त बिजली के खंभों को तत्काल बदलने और संभावित दुर्घटना को रोकने के लिए जरूरी सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है।

सौरभ जैन ने कहा कि सार्वजनिक मार्गों पर इस तरह जर्जर अवस्था में बिजली के खंभों का खड़ा रहना किसी भी समय गंभीर दुर्घटना को जन्म दे सकता है। विशेषकर रामघाट मुक्तिधाम जैसे संवेदनशील स्थान के सामने ऐसी स्थिति बनी रहना चिंताजनक है। यहां आने वाले लोग पहले ही दुखद परिस्थितियों से गुजर रहे होते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर बिजली विभाग को गंभीरता दिखानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि जनसुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार करना उचित नहीं है। बिजली विभाग को तत्काल दोनों स्थानों का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त खंभों को बदलना चाहिए। साथ ही मरम्मत कार्य पूरा होने तक दुर्घटना की आशंका को देखते हुए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित की जानी चाहिए।

सौरभ जैन ने 12 नवंबर 2026 को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत क्रमांक WP261100277554 के माध्यम से इस समस्या को उठाया है। उन्होंने जिला प्रशासन और बिजली विभाग से मांग की है कि शिकायत पर शीघ्र कार्रवाई करते हुए दोनों जर्जर खंभों को बदला जाए, ताकि बालोद नगर के नागरिकों और रामघाट मुक्तिधाम आने-जाने वाले लोगों को संभावित हादसे से बचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!