Skip to main content

प्रदेश रूचि

*बालोद जिले के सियादेवी मंदिर के दानपेटी का ताला टूटा,मंदिर समिति ने की चोरी की शिकायत लेकिन मामले पर गुरुर पुलिस ने कहा….?…पढ़े पूरी खबर*

बालोद- जिले के गुरुर ब्लॉक के ग्राम नारागांव के सियादेवी मंदिर में स्थित अन्य मंदिरों में अज्ञात चोरों ने दानपेटी का ताला तोड़ पैसा चोरी करने के मामले सामने आया है। सियादेवी मंदिर परिसर में स्थित पांच मंदिरों में चोरों ने दानपेटी का ताला तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इसकी जानकारी मंदिर के पुजारी को सुबह झाडू करने के दरमियान पता चला तब उन्होंने मंदिर प्रबंधक अरुण साहू को सूचना दी। इसके बाद मामले की तत्काल शिकायत नजदीकी थाना गुरुर में की गई। पुलिस की टीम मंदिर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है। वही इस मामले में गुरुर थाना प्रभारी भानु प्रताप साव ने बताया की सियादेवी के प्रमुख मन्दिर में चोरी नही हुआ है। सियादेवी के आस पास अन्य मंदिरों के दान पेटी तोड़ा गया हैं।मन्दिर समिति द्वारा दशहरे के बाद दान पेटी से पैसा निकाले थे।


सियादेवी मंदिर में स्थित 5 मंदिरों में 15 मई को हुआ था चोरी

बालोद थाना क्षेत्र के रानीमाई मंदिर नारागाव में स्थित 5 मंदिरों के दरवाजे में लगे ताला को तोड़कर दान पेटियों से 4 से 5 हजार रुपये की चोरी हुआ था।चोरी करने वाले आरोपी रूपेश मंडावी को बालोद पुलिस ने गिरप्तार कर 3960 रुपये व बिधना को जब्त किया गया है।आरोपी को गिरप्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 15 मई को धरमपुरा निवासी खोरबाहरा सिन्हा द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज किया कि 15 मई को रानीमाई मंदिर नर्रा स्थित शिव मंदिर,हनुमान मंदिर राम मंदिर सहित 5 मंदिर एक ही जगह पर स्थित है।जहाँ पुजारी जगदीश राम सोरी रात्रि में मंदिर के दरवाजों में ताला लगाकर अपने घर चला गया था।उसी रात्रि को मंदिर के पांचों मंदिरों के दरवाजों की ताला तोड़कर मंदिर में रखे दान पेटियों से 4 से 5 हजार रुपये नगदी को चोरी कर ले गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!