Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

बालोद जिले के भाजपा नेताओ ने केंद्रीय,नवोदय,उद्यानिकी विद्यालय,युवा कल्याण विभाग व जिला अस्पताल में विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

 

बालोद,,, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मंत्री राकेश यादव के नेतृत्व में शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर महामंत्री संतोष कौशिक आदिवासी नेता पालक ठाकुर ने जिला कलेक्टर बालोद से भेंट मुलाकात कर जनहित में निम्नांकित समस्याओं से अवगत कराते हुए मांग किया है कि केंद्रीय विद्यालय जिला मुख्यालय बालोद शहर में ही हो क्योंकि पूर्व में नवोदय विद्यालय,उद्यानिकी विद्यालय कृषि अनुसंधान केंद्र जिला मुख्यालय से बाहर खोले जाने से जनता नाखुश है खेल एवं युवा कल्याण विभाग का कार्यालय जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर विकासखंड डौंडी में खोला गया है जो जिला बालोद के अंतिम छोर में है उक्त कार्यालय को बालोद नगर के सरयू प्रसाद अग्रवाल खेल स्टेडियम बालोद में किया जाए जिला अस्पताल बालोद में स्त्री रोग विशेषज्ञ मेडिसिन विशेषज्ञ अस्थि रोग विशेषज्ञ मातृ शिशु चिकित्सालय में 6 विशेषज्ञ डॉक्टर की नियुक्ति,पीजीएम डॉक्टर की नियुक्ति,जिला अस्पताल में कैंटीन एवं प्रतीक्षालय की व्यवस्था सहित डॉक्टर आवासीय परिसर में पानी बिजली की उचित व्यवस्था जिला अस्पताल में विगत 6 माह से बंद पड़े लिफ्ट को सुधारने की व्यवस्था आदि आदि बुनियादी समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराते हुए शीघ्रता शीघ्र निराकरण करने की मांग भारतीय जनता पार्टी की ओर से की गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!