छठ महापर्व में उमड़ा आस्था का सैलाब, बूढ़ा तालाब में डूबते सूरज को दिया पहला अर्घ्य
बालोद। सूर्य उपासना और लोक आस्था के महापर्व छठ की छटा सोमवार को नगर में देखते ही बनी। उत्तर प्रदेश और बिहार से जुड़े श्रद्धालु परिवारों ने नगर के बूढ़ा तालाब परिसर में पूरी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ भगवान सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित किया। तालाब किनारे सजे रंग-बिरंगे घाट, पूजा गीतों की गूंज…




















