प्रदेश रूचि

ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चाराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर विशेष:- एक वर्ष, अनेक उपलब्धियां..कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के नेतृत्व में बदला बालोद का प्रशासनिक परिदृश्यछत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का आदेश: दल्ली राजहरा जामा मस्जिद मुतवल्ली चुनाव के लिए तीन सदस्य नियुक्त

मेंड़की में साहू समाज का ऐतिहासिक कर्मा महोत्सव: 10 जोड़ों का आदर्श विवाह, 10 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी

बालोद। ग्राम मेंड़की में तहसील साहू संघ द्वारा आयोजित दो दिवसीय तहसील स्तरीय कर्मा महोत्सव इस वर्ष सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक सुधार का अनूठा उदाहरण बनकर सामने आया। आयोजन के दौरान एक ओर जहां 10 जोड़ों का आदर्श सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया, वहीं दूसरी ओर अन्य धर्मों में गए 10 परिवारों ने पुनः सनातन धर्म अपनाकर समाज में नई मिसाल पेश की।


कार्यक्रम में समाज की गरिमा के अनुरूप भव्य आयोजन किया गया, जिसमें सामाजिक जनों की अभूतपूर्व भागीदारी देखने को मिली। आदर्श विवाह में परिणय सूत्र में बंधे प्रत्येक जोड़े को एक लाख रुपये से अधिक मूल्य की उपहार सामग्री एवं नगद राशि भेंट स्वरूप प्रदान की गई, जिससे नवदंपत्तियों का उत्साह और बढ़ गया।

 


10 परिवारों ने की सनातन धर्म में वापसी
महोत्सव का एक महत्वपूर्ण पहलू धर्मांतरण कर चुके परिवारों की घर वापसी रहा। लगभग 10 परिवारों ने पुनः हिंदू धर्म अपनाते हुए सनातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन की शपथ ली। इस अवसर पर तहसील साहू संघ की पहल को सामाजिक एकता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना गया।

समाज को संगठित और मजबूत बनाने का आह्वान
मुख्य अतिथि प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू ने आयोजन को ऐतिहासिक बताते हुए तहसील साहू संघ के पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक सदस्य को साहू समाज की परंपराओं और रीति-रिवाजों से जोड़ना आवश्यक है, तभी समाज संगठित और मजबूत बनेगा। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को संस्कारवान बनाने का भी आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला साहू संघ अध्यक्ष महेन्द्र साहू ने धर्म परिवर्तन से उत्पन्न सामाजिक चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए समाज को एकजुट रहने की सीख दी। उन्होंने सनातन धर्म में लौटे परिवारों का स्वागत करते हुए तहसील साहू संघ की सराहना की।


10 जोड़ों का वैदिक रीति से विवाह संपन्न
महोत्सव के प्रथम दिवस कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसके बाद आदर्श विवाह कार्यक्रम के अंतर्गत 10 युवक-युवतियों का हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह संपन्न कराया गया। विवाह समारोह में सामाजिक और अन्य समाजों के परिवारों ने भी भागीदारी निभाई, जिससे आयोजन समरसता का प्रतीक बन गया।

सामाजिक सुधार की दिशा में अहम पहल
तहसील साहू संघ अध्यक्ष प्रेम साहू और उपाध्यक्ष जयंत साहू ने कहा कि आदर्श विवाह कार्यक्रम सामाजिक सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर किए जाएंगे, जिससे समाज में जागरूकता और सांस्कृतिक जुड़ाव मजबूत हो सके। उन्होंने घर वापसी जैसे कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण और स्वैच्छिक रूप से आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।
अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में जितेन्द्र साहू, प्रतिभा चौधरी, तोमन साहू, प्रीतम साहू, पवन साहू, चंद्रेश सिरवानी, मंजूलता साहू, सरस्वती टेमरिया, पूजा वैभव साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों और घर वापसी करने वाले परिवारों को सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


ओरमा सरपंच ने निभाया चुनावी वादा
महोत्सव के दौरान ओरमा सरपंच मंजूलता साहू ने विवाह स्थल पहुंचकर गांव की बेटी रूपा यादव को 3100 रुपये कन्यादान स्वरूप भेंट कर अपना चुनावी वादा पूरा किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष तोमन साहू, जिला पंचायत सदस्य पूजा वैभव साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।
मेंड़की का यह आयोजन न केवल साहू समाज के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए सामाजिक एकजुटता, सांस्कृतिक संरक्षण और सामूहिक सहभागिता का प्रेरक उदाहरण बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!