बालोद में उपमुख्यमंत्री अरुण साव का दौरा अटल परिसर का लोकार्पण, नालंदा परिसर का भूमिपूजन शहर को मिले 4 करोड़ के विकास कार्य, सड़क–डिवाइडर निर्माण की बड़ी घोषणाएं
बालोद, उपमुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने रविवार को बालोद प्रवास के दौरान शहर को कई महत्वपूर्ण सौगातें दीं। उन्होंने जिला मुख्यालय के जय स्तंभ चौक में नवनिर्मित अटल परिसर का लोकार्पण और नालंदा परिसर का भूमिपूजन किया। इसी दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की नई आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया।…




















