प्रदेश रूचि

ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चाराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर विशेष:- एक वर्ष, अनेक उपलब्धियां..कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के नेतृत्व में बदला बालोद का प्रशासनिक परिदृश्यछत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का आदेश: दल्ली राजहरा जामा मस्जिद मुतवल्ली चुनाव के लिए तीन सदस्य नियुक्त

बालोद में आईजी अभिषेक शांडिल्य का पहला दौरा: गुरूर में नए एसडीओपी कार्यालय का शुभारंभ, पुलिसिंग में संवेदनशीलता और सख्ती पर जोर

बालोद। दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य का शनिवार को बालोद जिले में प्रथम आगमन हुआ। अपने पहले दौरे में उन्होंने गुरूर में नवीन एसडीओपी कार्यालय का शुभारंभ किया और पुलिस कार्यालय बालोद में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की बैठक लेकर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।
बैठक में पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल ने जिले की अपराध स्थिति, यातायात व्यवस्था और विभिन्न पुलिस डिवीजनों की जानकारी प्रस्तुत की। इसके बाद आईजी ने सभी अधिकारियों से परिचय लेकर स्पष्ट संदेश दिया कि पुलिसिंग का केंद्र आम नागरिक होना चाहिए। उन्होंने संवेदनशील, निष्पक्ष और प्रभावी पुलिसिंग को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि थाना स्तर पर शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
आईजी ने संज्ञेय अपराधों में समय पर एफआईआर दर्ज करने, गंभीर मामलों की विवेचना वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में करने तथा लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए। खात्मा और खारिजी प्रकरणों को समय पर न्यायालय भेजने पर भी जोर दिया गया।


कानून-व्यवस्था को लेकर उन्होंने चौक-चौराहों पर शराब के नशे में हुड़दंग मचाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। बीट प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर ग्रामीणों से संपर्क बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और समय पर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देने को कहा गया।

यातायात सुरक्षा को लेकर आईजी ने विशेष रूप से सड़क सुरक्षा अभियान को मजबूत करने के निर्देश दिए। महिला कमांडो के साथ समन्वय बनाकर हेलमेट उपयोग और यातायात नियमों के पालन के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने पर बल दिया गया।


तकनीकी पुलिसिंग को मजबूत बनाने के लिए सीसीटीएनएस, ई-समंस पोर्टल, साइबर क्राइम पोर्टल (NCCRP), Netgrid और JCCTP जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी संचालन के निर्देश दिए गए। साथ ही ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, साइबर अपराध और सोशल मीडिया अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा गया।

आईजी ने अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा और अन्य नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि लंबित अपराध, मर्ग, गुम इंसान और शिकायतों का शीघ्र निराकरण प्राथमिकता में होना चाहिए। उन्होंने 60 से 90 दिनों के भीतर समयबद्ध प्रकरणों में अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।


बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर, डीएसपी माया शर्मा, बोनिफास एक्का, राजेश बागड़े, रक्षित निरीक्षक रेवती वर्मा सहित जिले के सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे। आईजी के इस दौरे को बालोद पुलिस व्यवस्था में अनुशासन, जवाबदेही और आधुनिक पुलिसिंग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!